( जादू की छड़ी ) Interesting Short Stories Akbar Birbal
जादू की छड़ी Description: 🌟 जादू की छड़ी की कहानी | बीरबल की बुद्धिमानी से चोरी का रहस्य सुलझाना | मजेदार और शिक्षाप्रद कहानी बच्चों और बड़ों के लिए | हिंदी कहानी 🌟 एक समय मशहूर फतेहपुर सीकरी शहर में एक अमीर तेल का व्यापारी रहता था | उसने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए हीरो का एक हार उपहार में दिया | यह हार बहुत ही कीमती था और उस औरत को बहुत पसंद था | वह अक्सर खास कार्यक्रमों में जब उसके दोस्त उससे मिलने आते थे, तब इस हार को पहनती थी | इस तरह औरतों की प्रशंसा से यह हार बहुत प्रसिद्ध हो गया | किन्तु एक दिन जब वह औरत सो कर उठी तो उसे वह हार कही नहीं मिला | उसने हार को बहुत ढूंढा, पर हार कही नहीं दिखाई नहीं दिया | इस प्रकार उसने यह निष्कर्ष निकाला की हार चोरी हो गया है| व्यापारी ने सैनिकों को हार को चोरी करने वाले को ढूंढ़ने भेजा | सैनिको ने चोर की खोज शुरू की, किन्तु जिसने भी हार चोरी किया था, वह बहुत ज्यादा चालक था उसने सैनिको के लिए कोई सुराग नही छोड़ा था | इससे व्यापारी की पत्नी दुःख के कारण बीमार प...