सड़क के मोड़
सड़क का मोड़ एक बार फारस के राजा ने अकबर को एक अजीब सा पत्र भेजा | इस पत्र में उसने अकबर से पूछा , “ बताइये आपके राज्य में हर सड़क में कितने मोड़ है?” अकबर इस सवाल से हैरान हो गया| उसका राज्य बड़े राज्योँ में से एक था | अपने दरबार के मंत्रियो को भेजकर सड़क के मोड़ो की गिनती करवाना संभव नहीं था | फिर भी सम्राट ने प्रधानमंत्री टोडरमल को बुलाया और यह काम पूरा करने को कहा | टोडरमल ने बदले में अपने आदमियों को भेजकर राज्य में सडको के मोड़ो को गिन कर आने को कहा | अगले दिन बीरबल ने देखा की अकबर किसी चीज़ की उत्सुकता से पर्तिक्षा कर रहे है | क्या कुछ परेशानी है?” अकबर ने कहा, “हां बीरबल! मै टोडरमल की प्रतीक्षा कर रहा हूँ | मैंने उसे अपने राज्य में सभी सडको के मोड़ गिन कर लाने को कहा है |” फिर उन्होंने फारस के राजा द्वारा भेजे गए पत्र के बारे में बताया| बीरबल ने जैसे ही सारी बात सुनी, वैसे ही ज़ोर से हंस पड़ा | बीरबल को हँसता हुआ देखकर अकबर हैरान हो गए | बीरबल ने कहा, “महाराज मैं ...