Posts

Showing posts with the label story for kids

Akbar Birbal Story: [ Short बीरबल और तीन गुड़िया ] – Hindi Moral Kahani

    बीरबल और तीन गुड़िया   एक  बार एक कलाकार तीन सुंदर गुड़ियों को लेकर बादशाह अकबर के दरबार में आया | ये गुड़िया बिलकुल एक सामान थी | उनमे इतनी समानता थी की उनके बीच अंतर करना मुश्किल था | अकबर को गुड़िया बहुत प्यारी लगी | उसने कहा, “ये गुड़िया मुझे बेच दो और मै तुम्हे इनकी अच्छी कीमत दूंगा |”  कलाकार ने कहा, “जहांपनाह! ये गुड़िया बेचने के लिए नहीं है| बेशक मै आपको ये उपहार के रूप में दे दूंगा यदि आपको दरबार में कोई यह बता दे कि तीनो में से अच्छी कौन सी है|” यह एक अजीब पहेली थी| अकबर ने गुड़ियों को उठाया और करीब से देखा | किन्तु तीनो गुडियो में इतनी समानता थी कि अकबर यह नहीं कह सका कि कौन सी अच्छी है | तब उसके पर्त्येक मंत्री ने इस पहेली को सुलझाने कि कोशिश की, परन्तु वे असफल रहे | अकबर ने बीरबल को बुलाकर कहा, “ प्रिय  बीरबल तुम क्यों नहीं कोशिश  करते| मुझे विश्वास है कि तुम इस पहेली को हल कर लोगे|” बीरबल अकबर की और सम्मान से झुका और गुड़ियों के पास गया | उसने पर्त्येक गुड़िया को हाथ में उठाया और बड़ी बारीकी से उनको देखा| हर कोई आश्चर्यचकित था | उसने एक...

उपहार का बंटवारा कहानी

Image
उपहार का बंटवारा  बादशाह अकबर को विद्वान और प्रतिभाशाली पुरुषों को अपने दरबार में रखने का बहुत शौक था |  जब भी कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति उनके दरबार में आता तो वह उसे अपने मंत्रियों में शामिल कर लेते थे |  अकबर का दरबार गुणी व बुद्धिमान लोगों से भरा हुआ था | इनमे से नौ लोग अकबर के दरबार में नवरत्नों  के रूप में जाने जाते थे | वे असाधारण प्रतिभाशाली और अपने अपने क्षेत्र में निपुण थे |  उन्हीं दिनों महेशदास नाम का एक युवक अकबर के राज्य में एक छोटे से गांव में रहता था | उसने अपना पूरा  जीवन इसी गांव में व्यतीत किया था | अब वह दुनिया की यात्रा करना चाहता था | उसने बादशाह के महल व  बड़े नगरों के बारे में बहुत सारी कहानिया सुनी थी | उसे यहाँ घूमना रोमांचक लग रहा था | उसने निश्चय किया  की वह बादशाह के दरबार में जाएगा और वहां नौकरी पाने की कोशिश करेगा |  वह बहुत भीड़ वाले बाजारों से होकर गुजरा और अंत में वह शहर पहुच गया | महेशदास महल के दरवाजे तक  तो पहुच गया, किन्तु अंदर प्रवेश नहीं कर सका | दवारपाल ने उस...