Posts

Showing posts with the label kids hut stories

उपहार का बंटवारा कहानी

Image
उपहार का बंटवारा  बादशाह अकबर को विद्वान और प्रतिभाशाली पुरुषों को अपने दरबार में रखने का बहुत शौक था |  जब भी कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति उनके दरबार में आता तो वह उसे अपने मंत्रियों में शामिल कर लेते थे |  अकबर का दरबार गुणी व बुद्धिमान लोगों से भरा हुआ था | इनमे से नौ लोग अकबर के दरबार में नवरत्नों  के रूप में जाने जाते थे | वे असाधारण प्रतिभाशाली और अपने अपने क्षेत्र में निपुण थे |  उन्हीं दिनों महेशदास नाम का एक युवक अकबर के राज्य में एक छोटे से गांव में रहता था | उसने अपना पूरा  जीवन इसी गांव में व्यतीत किया था | अब वह दुनिया की यात्रा करना चाहता था | उसने बादशाह के महल व  बड़े नगरों के बारे में बहुत सारी कहानिया सुनी थी | उसे यहाँ घूमना रोमांचक लग रहा था | उसने निश्चय किया  की वह बादशाह के दरबार में जाएगा और वहां नौकरी पाने की कोशिश करेगा |  वह बहुत भीड़ वाले बाजारों से होकर गुजरा और अंत में वह शहर पहुच गया | महेशदास महल के दरवाजे तक  तो पहुच गया, किन्तु अंदर प्रवेश नहीं कर सका | दवारपाल ने उस...