Akbar Birbal Story: असली माँ– Hindi Kahani for Children

 असली माँ 

असली माँ की कहानी में बताया गया है कि कैसे बुद्धिमान बीरबल ने अपने चतुर निर्णय से सम्राट अकबर की अदालत में एक बच्चे की असली माँ का न्याय किया। कहानी में दिखाया गया है कि सच्चा प्यार और ममता किसी भी परीक्षा में सामने आ जाती है। यह कहानी माता-पिता के सच्चे प्रेम और न्याय की शक्ति को दर्शाती है।



सम्राट का कर्तव्य पृथ्वी पर भगवान की  छाया के रूप में काम करते हुए अपने 

राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करना, कमज़ोरों की रक्षा करना और दुष्टों को दंड 

देना होता है | अकबर को अपनी निष्पक्षता पर गर्व था | आखिरकार शहंशाह था| 

दुनिया उसकी शरण में थी | 


एक दिन उसकी शाही अदालत में दो औरते एक बच्चे के साथ आयी| वे दोनों 

फूट  फूट कर रो रही थी | पहली औरत ने कहा “जहांपनाह! यह बच्चा मेरा पुत्र है | 

में बहुत बीमार थी और इसकी देखभाल नहीं कर सकती थी | इसलिए मैंने इसे 

अपनी सहेली के पास छोड़ दिया था| किंतु अब जब मैं ठीक हो गई हूं, तो यह 

मुझे मेरा पुत्र देने से इंकार कर रही है |”


इस पर दूसरी औरत ने चीखकर कहा, मेरे भगवान! यह झूठ बोल रही है| यह 

मेरा पुत्र है और में इसकी माँ हूँ | यह औरत इस तरह की कहानियां सुनाकर 

मेरे पुत्र को ले जाना चाहती है|”



अकबर यह निश्चय नहीं कर पा रहे थे की औरतों को कैसे न्याय दिलाया जाए | 

उसने अपने सबसे बुद्धिमान मंत्री बीरबल को अदालत में बुलाया| बीरबल ने 

एक के बाद एक दोनों औरतो की बात सुनी और सिर हिलाया | फिर वह अकबर की 

और झुका और बोला, “जहांपनाह! दोनों ही औरते इस बच्चे की माँ होने का दावा 

कर रही है | इसलिए हम इन दोनों को बच्चा दे देते है| | “बादशाह के साथ - साथ 

अदालत ने भी बीरबल को आश्चर्य से देखा| 


बीरबल ने द्वारपाल से कहा, “इस बच्चे को पकड़कर शाही कसाई को दे दो और 

उसे इसके दो भाग करने को कहो |” जब द्वारपाल ने पहली औरत के हाथ से 

बच्चा लिया तो वह ज़ोर से चिल्लाई और बादशाह के पैरो पर गिर गई | उसने 

विनती की, “दया मेरे प्रभु! मेरे बच्चे को नुकसान मत पहुंचाओ | दूसरी औरत को 

ही मेरे बच्चे को रखने दो | में अपनी शिकायत वापिस लेती हू | में अपने बच्चे से 

बहुत प्यार करती हूं और उसे हानि पहुंचते हुए नहीं देख सकती |”

        



बीरबल मुस्कुराया और अकबर से बोला, “महाराज! यही बच्चे की असली मां है | 

एक माँ कुछ भी सहन कर सकती है, किन्तु उसके बच्चे को कोई हानि पहुंचाए,

यह वह सहन नहीं कर सकती |”


अदालत में मौजूद हर किसी ने बीरबल की बुद्धि की सराहना की | अकबर ने बीरबल 

को इस समस्या को सुलझाने के लिए सुंदर उपहार दिया | 


सच्ची माँ वही है जो अपने बच्चे के लिए सब कुछ त्यागने को तैयार हो। ममता और सच्चा प्रेम हमेशा अपने रास्ते दिखा देता है। न्याय और बुद्धिमानी से ही सही निर्णय लिया जा सकता है।




 


Comments

Popular posts from this blog

बुद्धिमान खरगोश और घमंडी शेर – बच्चों के लिए नई नैतिक कहानी

**शीर्षक: सच्चाई की जीत – एक नई नैतिक कहानी बच्चों के लिए**

Birbal Ki Buddhi – Akbar Birbal Short Moral Story for Kids