सड़क के मोड़

 सड़क का मोड़ 


एक बार फारस के राजा ने अकबर को एक अजीब सा पत्र भेजा | इस पत्र में 

उसने अकबर से पूछा , “ बताइये आपके राज्य में हर सड़क में कितने मोड़ है?”

अकबर इस सवाल से हैरान हो गया| उसका राज्य बड़े राज्योँ में से एक था | 

अपने दरबार के मंत्रियो को भेजकर सड़क के मोड़ो की गिनती करवाना संभव नहीं 

था | 



फिर भी सम्राट ने प्रधानमंत्री टोडरमल को बुलाया और यह काम पूरा करने को 

कहा | टोडरमल ने बदले में अपने आदमियों को भेजकर राज्य में सडको के मोड़ो 

को गिन कर आने को कहा | 


अगले दिन बीरबल ने देखा की अकबर किसी चीज़ की उत्सुकता से पर्तिक्षा कर 

रहे है | क्या कुछ परेशानी है?”


अकबर ने कहा, “हां बीरबल! मै टोडरमल की प्रतीक्षा कर रहा हूँ | मैंने उसे 

अपने राज्य में सभी सडको के मोड़ गिन कर लाने को कहा है |” फिर उन्होंने 

फारस के राजा द्वारा भेजे गए पत्र  के बारे में बताया| 


बीरबल ने जैसे ही सारी बात सुनी, वैसे ही ज़ोर से हंस पड़ा | बीरबल को हँसता 

हुआ देखकर अकबर हैरान हो गए | बीरबल ने कहा, “महाराज मैं आपको 

अपने राज्य की ही  नहीं, बल्कि दुनिया के किसी भी शहर की सड़क के मोड़ो की 

सही संख्या बता सकता हू|”





अकबर की आंखे खुली ही रह गयी| उसने कहा, मुझे उम्मीद है की तुम मजाक 

नहीं कर रहे होंगे| मैंने कई आदमियों को राज्य की सडको के मोड़ गिनने को 

भेज़ा है और तुम कह रहे हो की तुम यह पहले से जानते हो?”

बीरबल ने कहा जापनाह! में कोई मजाक नहीं कर रहा| दुनिया की सडको के 

केवल दो ही मोड़ होते है| एक दायीं और दूसरा बायीं और|” यह सुनकर सम्राट ज़ोर 

से हंस पड़े| यह तो बहुत ही आसान सा जवाब था और

मैंने इसके बारे में सोचा ही नहीं उन्होंने बीरबल को सुंदर सा उपहार दिया

और शाही कवि को फारस के राजा 

के पास इसका जवाब भेजने को कहा| 












Comments

Popular posts from this blog

Birbal Ki Buddhi – Akbar Birbal Short Moral Story for Kids

उपहार का बंटवारा कहानी

राज़ का सफ़र" ( Raj ka Safar Adventurous Story )